Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान करन राजभर निवासी मठिया थाना जैतपुर के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने जैतपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर रहती थी। उनके घर के पास आरोपी करन राजभर की बहन का ससुराल है, जहां वह अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला बीते चार वर्षों से चल रहा था।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि बीते एक जुलाई को जब करन अपनी बहन के घर आया और उससे शादी की बात की गई तो उसने न सिर्फ शादी से इनकार कर दिया, बल्कि अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी क्रम में जैतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी करन राजभर को विजयनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments