Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्याय के लिए भटक रही है दुष्कर्म पीड़िता

न्याय के लिए भटक रही है दुष्कर्म पीड़िता

जलालपुर अंबेडकर नगर। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी न्याय पाने के लिए  थाने से लेकर जिला मुख्यालय तक दर दर भटक रही है । लेकिन पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई न किए जाने से किशोरी व परिजनों में निराशा व्याप्त है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की थी कि गांव के अरशद उर्फ जाहिद पुत्र असगर व नफीसा पत्नी अरशद उर्फ जाहिद द्वारा अपने रिश्तेदार हामिद रजा उर्फ बबलू पुत्र सकूर उर्फ भर्रे निवासी बस्तीपुर थाना भीटी के साथ मिलकर पीड़ित के बहन के साथ बहला-फुसलाकर अरशद उर्फ जाहिद के घर के अंदर विगत एक वर्ष से  दुष्कर्म किया जाता रहा। बीते 21 अप्रैल को रात लगभग 8:00 बजे हामिद रजा उर्फ बबलू व अरशद उर्फ जाहिद व नफीसा प्रार्थी के बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जा रहे थे । भगाते वक्त किशोरी के भाई ने उन लोगों को पकड़ लिया था तत्पश्चात विपक्षियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिया गया किशोरी का भाई और किशोरी मालीपुर थाने में विगत कई दिनों से चक्कर लगा रहे है लेकिन मालीपुर पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने से किशोरी व परिजन आहत है। पीड़िता के भाई व किशोरी ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments