Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुराचार के आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा

दुराचार के आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा

जलालपुर अंबेडकर नगर। किशोरी के साथ दुराचार करने के मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास सुनाते हुए एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर कैथी निवासी शिरोमणि उपाध्याय द्वारा तीन माह पूर्व एक नाबालिग बालिका को आम देने के बहाने घर में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया था, परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 376, पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।पुलिस की सक्रियता के चलते न्यायालय द्वारा सोमवार को आजीवन कारावास की सजा के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड दिया लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments