Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर । चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मीरपुर भट्टे के पास अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी असगर अली के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। मामला देर रात का है। जहां मुखविर की सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। देर रात संदिग्ध को पुलिस द्वारा रुकवाए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जवावी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। पूछताछ में घायल की पहचान असगर अली उर्फ डव्लू पुत्र मो. निशानी निवासी अधियरवा थाना कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। बताते चले कि बीते तीन दिसंबर को मासूम बच्ची को खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म के मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने असगर अली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते संवेदनशील था। मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार सोनी, शिव कुमार, हेड कांस्टेवल इल्तियाज अहमद, सुधीर सिंह, ध्रुवराज यादव, राजेन्द्र सिंह, कांस्टेवल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments