Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0

बसखारी अम्बेडकर नगर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बसखारी थाना क्षेत्र की निवासिनी एक युवती ने अजय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी वासुदेवनगर, किछौछा के विरुद्ध  शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने एवं शादी से मुकर जाने का आरोप लगाते हुए बसखारी थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर बसखारी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।इसी बीच गुरूवार की दोपहर बसखारी पुलिस को आरोपी के गोलपुर तिराहा के करीब होने की सूचना मिली।जिस उप निरीक्षक कैलाश यादव अपने हमराही पुलिसकर्मियों कौसिन्र्द सिंह एवं गौतम कुमार के साथ  घेराबंदी करते हुए आरोपी अजय निषाद को गिरफ्तार कर थाने ले गये। जहां से अन्य कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया  गया है।बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल में किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version