Thursday, July 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररम्या सिंह को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक, चार स्वर्ण पदकों से होंगी...

रम्या सिंह को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक, चार स्वर्ण पदकों से होंगी सम्मानित


अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के 21वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को जिले की छात्रा सुश्री रम्या सिंह को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। रम्या सिंह अध्ययन केंद्र एस-816, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी की छात्रा हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि रम्या सिंह ने बीएससी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उन्होंने विश्वविद्यालय की सभी स्नातक एवं परास्नातक शाखाओं के विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है।

दीक्षांत समारोह में रम्या सिंह को कुल चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विज्ञान विद्या शाखा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, बाबू ओमप्रकाश गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक तथा स्वर्गीय डॉ. मुरलीधर तिवारी स्मृति स्वर्ण पदक शामिल हैं।

रम्या सिंह की इस उपलब्धि से अध्ययन केंद्र देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments