Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबहोरिकपुर में रामलीला का मंचन, ग्रामीण कलाकारों ने किया भावपूर्ण अभिनय

बहोरिकपुर में रामलीला का मंचन, ग्रामीण कलाकारों ने किया भावपूर्ण अभिनय


अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में चल रही पांच दिवसीय रामलीला ने दर्शकों को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया है। स्थानीय कलाकारों द्वारा किए जा रहे मंचन के चौथे दिन की शुरुआत लक्ष्मण द्वारा सुपर्णखा की नाक काटने के प्रसंग से हुई। इसके बाद जटायु उद्धार, सुग्रीव- बालि मित्रता, सुग्रीव-राम मित्रता, शबरी उद्धार और जामवंत के समझाने पर श्री हनुमानजी का लंका प्रस्थान जैसे प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया।

ग्रामीण कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों में मुख्य रूप से मेहीलाल धुरिया, प्रदीप श्रीवास्तव, नूपुर श्रीवास्तव, ऋषि कश्यप, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सूरज कुमार और शिवांश श्रीवास्तव शामिल रहे, जिनके संवाद और अभिनय को दर्शकों ने तालियों से सराहा।

रामलीला के सफल संचालन की जिम्मेदारी बहोरिकपुर रामलीला समिति निभा रही है। समिति अध्यक्ष मेहीलाल धुरिया, डायरेक्टर प्रदीप श्रीवास्तव तथा व्यवस्थापक अनिल श्रीवास्तव और अमित श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में मंचन का क्रम निरंतर जारी है।

ग्रामीण संस्कृति और आस्था से जुड़ी इस रामलीला ने क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को और भी अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments