अयोध्या। अयोध्या में इस वर्ष आयोजित रामलीला ने डिजिटल माध्यम से 62 करोड़ से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुँच बनाई है। 50 से अधिक देशों में लाइव प्रसारण के साथ यह आयोजन विश्व स्तर पर एक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में देखा गया।
250 से अधिक फिल्मी कलाकारों ने इस आयोजन में भाग लिया, जिसमें थ्री-डी तकनीक और आधुनिक मंच सज्जा का उपयोग किया गया। प्रसारण के लिए इस वर्ष 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। यह प्रसारण विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे आराधना टाटा प्ले, शेमारू मी, VI ऐप, शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि पर किया गया। अकेले शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल पर 8 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे देखा।
दर्शक संख्या (लाइव प्रसारण):
-
आराधना टाटा प्ले – 2 करोड़
-
शेमारू मी – 4 करोड़
-
VI ऐप – 5 करोड़
-
शेमारू भक्ति (यूट्यूब) – 8 करोड़
-
अन्य प्लेटफॉर्म्स – 43 करोड़
