Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापौने तेरह करोड़ रामभक्तों के सहयोग से बन रहा है रामलला का...

पौने तेरह करोड़ रामभक्तों के सहयोग से बन रहा है रामलला का मंदिर

अयोध्या। संसार का सबसे बड़ा 44 दिवसीय निधि समर्पण अभियान चलाने का रिकॉर्ड विश्व हिन्दू परिषद के नाम है। इसमें 537019 गांवों तक कार्यकर्ताओं की टोलियां गईं। बारह करोड़, तिहत्तर लाख चार हजार एक सौ पैंतीस परिवारों से संपर्क किया गया। मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा पंद्रह जनवरी से सत्ताईस फरवरी 2021 तक यह अभियान चला।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर जी ने बताया कि अभियान में यह ध्यान रखा गया कि हिन्दू समाज का कोई भी वर्ग अछूता न रहे। हर जाति, प्रत्येक समुदाय का मंदिर निर्माण में सहयोग सुनिश्चित किया गया है।निधि समर्पण अभियान में बाईस लाख से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि श्री राम जी का मंदिर किसी संगठन या किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग से न बनकर समस्त हिन्दू समाज की भागीदारी से बन रहा है। लगभग पौने तेरह करोड़ परिवारों का इस महान कार्य में सहयोग मिला है। मंदिर का भूतल तैयार है। बाईस जनवरी को राम लला गर्भ गृह में बिराजेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments