अयोध्या। देश भर के 5 लाख गांव में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर पूजित अक्षत भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। पूजित अक्षत भेजने की जिम्मेदारी विहिप ने संभाली है। नगर के धारा रोड स्थित कालीबाड़ी मंदिर में रविवार को इसकी पैकिंग की गई। तांबे के कलश में हल्दी और घी मिलाकर अक्षत को रखा गया है।

कार्यक्रम के संयोजक विजय सिंह बंटी ने बताया की करीब 101 तांबे के कलश में हल्दी व चावल पैक किया गया है। इन कलशों का 4 नवंबर को राम जन्मभूमि में पूजन किया जाएगा। 5 नवंबर को देश के सभी प्रांतों के प्रतिनिधि यहां आएंगे। जो एक-एक कलश लेकर के जाएंगे। इसके बाद इनको विभाग व जिला स्तर पर बांटा जाएगा। अक्षत को देश के प्रत्येक मंदिरों में पहुंचाया जाएगा। पूजित अक्षत के माध्यम से सभी मंदिरों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी है।



