Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाराजा निषाद राज जयंती के अध्यक्ष बने रामदुलारे निषाद

महाराजा निषाद राज जयंती के अध्यक्ष बने रामदुलारे निषाद

अयोध्या। प्रेस क्लब में निषाद समुदाय की बैठक संपन्न हुई। जिसमे 5 अप्रैल को हुई निषाद जयंती समारोह की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान निषाद जयंती के अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,महामंत्री का स्वागत किया गया। बैठक के बाद निषाद राज जयंती के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने अपना इस्तीफा दिया व चुनाव भी कराया गया। जिसमें सभी की सहमति से रामदुलार निषाद को नए अध्यक्ष और हेमंत निषाद को महामंत्री पद पर कार्यभार सौपा गया।
प्रयागराज पूर्व सीएमओ निषाद राज जयंती के संरक्षक डॉक्टर नानक शरण और पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने बताया कि जब भी निषाद राज जयंती मनाई जाती है तो उसके बाद हम लोग समीक्षा बैठक करते हैं। इस मौके पर जितेंद्र निषाद, डॉ विजय निषाद, मनीराम निषाद, राहुल निषाद, गंगाराम निषाद, अमरजीत निषाद, अनिल निषाद, लालमणि निषाद, अनिका प्रसाद, कुश निषाद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments