Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए  रामचंद्र जायसवाल

पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए  रामचंद्र जायसवाल


अंबेडकर नगर। दिवंगत समाजसेवी एवं व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल की पांचवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके शुकुल बाजार स्थित आवास पर श्रद्धापुर्वक मनायी गई। दिवंगत व्यापारी नेता के छोटे भाई जयप्रकाश जायसवाल एवं पुत्र अमित रंजन जायसवाल के नेतृत्व में मनाई गई पुण्यतिथि कार्यक्रम में अतरौलिया चेयरमैन सुभाष जायसवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम, पप्पू शुक्ला, प्रशांत सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव, रामप्रसाद उपाध्याय, बी के उपाध्याय आदि लोगों ने स्वर्गीय रामचंद्र जायसवाल को नम आंखों से याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। वहीं लखनऊ विधायक डॉ नीरज बोरा, किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता, राहुल दत्त,वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता,अनिल अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि,नवनीत मद्धेशिया, अजितेश जयसवाल, विमल पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, पवन अग्रहरि, भूपेश जायसवाल, अंबिका जयसवाल आदि कई लोगों ने दिवंगत व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल के पुत्र अमित रंजन जायसवाल को फोन कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारी नेता को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।बता दे कि व्यापारी नेता रामचंद्र जायसवाल एक समाजसेवी के साथ-साथ भ्रष्टाचार की लड़ाई को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। जिनकी 19 जुलाई 2019 को उनके ऑफिस में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments