Tuesday, July 21, 2026
HomeNewsरामनवमी के अवसर पर राममंदिर ट्रस्ट 9 दिवसीय कार्यक्रमों का करेगा आयोजन

रामनवमी के अवसर पर राममंदिर ट्रस्ट 9 दिवसीय कार्यक्रमों का करेगा आयोजन

अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 9 दिन भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 9 दिन आनंद उत्सव मनाने का विचार किया है। कार्यक्रम का आयोजन राम की पैड़ी ,भजन संध्या स्थल पर होंगे। कार्यक्रम में प्रतिदिन 300 से 400 लोग प्रतिभाग करेंगे। कोशिश करेंगे कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट आयोजन प्रतिवर्ष करता रहे। आयोजन में 21 किलोमीटर की साइकिल दौड़, मैराथन दौड़, खोखो, कबड्डी ,वालीबाल ,मलखंब, आत्या पात्या ,नौकायान व दंगल शामिल है। डॉक्टर चैतन्य गया प्रसाद मिश्र प्रतिदिन प्रातः काल योगाभ्यास कराएंगे। प्रतिदिन मानस पाठ होगा, संगीत ,कवि सम्मेलन आदि आयोजन होंगे। अयोध्या के हर घर में रामनवमी उत्सव मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments