Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराममंदिर परिसर में लगेंगे दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी को साफ करके...

राममंदिर परिसर में लगेंगे दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी को साफ करके पौधों को सीचने में होगा उपयोग

अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में प्रमुखताया यात्री सुविधाओं परिसर की सुविधा को देखते हुए सीवर, विद्युत और पेयजल की व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 70 एकड़ के परिसर में वर्षा का जल सीवर और नाली इसकी व्यवस्था राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ही करेगा।



नगर निगम के नाली और शिविर पर राम जन्मभूमि परिसर का बोझ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम अंदर के सीवर के पानी को 70 एकड़ परिसर में ही शुद्धीकरण करेंगे परिसर में दो जगह पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जो पानी को साफ करके बागवानी और पौधे के सींचने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा राम जन्मभूमि परिसर में पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था को लेकर भी बैठक में मंथन किया गया है। इंजीनियरों ने बैठक में यह साफ किया कि रामजन्मभूमि परिसर में विद्युत व्यवस्था पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगी। उसका नगर निगम पर कोई दबाव नहीं पड़ेगा। दो तरीके के व्यवस्थाएं राम जन्मभूमि परिसर में की जाएगी ताकि कभी एक तरफ से विद्युत का बाधित हो तो दूसरी तरफ से लाइट सुचारू रखी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments