Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बाजारों में दिनभर रही...

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बाजारों में दिनभर रही रौनक

0

अंबेडकरनगर। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जनपद में शनिवार को उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार व आशीर्वचन देकर स्नेह का उत्तरदायित्व निभाया।

पर्व को लेकर जनपद के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। राखियों, मिठाइयों व उपहारों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। जगह-जगह अस्थायी दुकानें सजाकर रंग-बिरंगी राखियां और उपहार सामग्री बेची गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह का आलम देखने को मिला।

ग्रामीण अंचलों में भी दिनभर रक्षाबंधन का उल्लास छाया रहा। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर मिठाई खिलाई और रक्षा सूत्र बांधा। भाईयों ने भी बहनों को उनकी पसंद के तोहफे देकर उन्हें खुश किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर घर-परिवार ही नहीं, बल्कि जेल व वृद्धाश्रमों में भी विशेष कार्यक्रम हुए, जहां बहनों ने वहां रह रहे भाइयों को राखी बांधकर उनके प्रति अपने स्नेह का इज़हार किया। पूरे दिन जनपद में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास और बाजारों की रौनक चर्चा का विषय बनी रही

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version