Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजस्थान के राज्यपाल पहुंचे अयोध्या, रामलला से लिया आशीर्वाद

राजस्थान के राज्यपाल पहुंचे अयोध्या, रामलला से लिया आशीर्वाद


अयोध्या। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत रविवार को अयोध्या पहुँचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद सर्किट हाउस पहुँचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचा हूं। स्वाभाविक है जिस मंदिर के निर्माण के लिए कोटि-कोटि लोग लगे रहे, आंदोलनरत रहे, हम सब लोग भी आंदोलन में सहभागी थे। जब मंदिर बन गया तो मन को इतनी प्रसन्नता हुई है कि इसको प्रकट नहीं किया जा सकता। अयोध्या पहुंचकर मैं अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं। यह कभी कल्पना नहीं की थी कि हम लोगों के काल में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन भगवान राम की कृपा से भगवत कृपा से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। संत महात्माओं के सामूहिक प्रयास से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, अयोध्या में बहुत परिवर्तन हो चुका है। मैं अयोध्या पहुंचकर देख रहा हूं क्या मैं उस अयोध्या में पहुंचा हूं जहां मैं बार-बार आता था या किसी और नगरी में पहुंच गया हूं। अयोध्या में जबरदस्त विकास हुआ है, महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भव्य बना है। इसने अयोध्या का स्वरूप ही बदल दिया है। यहां आने के पश्चात एक अद्भुत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। यहां के विकास को देखकर के लगा कि सर्वाधिक विश्व भर के लोग आकर राम लला का दर्शन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments