Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगपुर गांव में राजगीर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नगपुर गांव में राजगीर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय युवक अरविंद पुत्र मटरू ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अरविंद राजगीर का काम करता था और नशे का आदी था। परिजनों के अनुसार, इसी आदत के चलते उसका परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था, वह अविवाहित था।

मंगलवार शाम को भी अरविंद का परिवार से झगड़ा हुआ था। रात में वह बिना दरवाजे वाले कमरे में चला गया और साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे में अरविंद को फंदे पर लटका देख हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments