Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजेश गौड़ चुने गए नगर निगम अयोध्या के उप सभापति

राजेश गौड़ चुने गए नगर निगम अयोध्या के उप सभापति


◆ विकास कुमार, चंदन सिंह, विशाल पाल, प्रिया शुक्ल, जगतनारायण व सूर्यप्रकाश को कार्यकारिणी में मिली जगह


अयोध्या। अयोध्या नगर निगम बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा पार्षद राजेश गौड़ उपसभापति चुने गए। बैठक की अध्यक्षता महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की। संचालन नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा ने किया।

बैठक में कार्य समिति के सदस्यों एवं उपसभापति के चुनाव के लिए अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को निर्वाचन अधिकारी, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न हो गया। उपसभापति के पद पर भाजपा पार्षद राजेश गौड़ को निर्वाचित घोषित किया गया।

कार्यकारी के सदस्य के रूप में भाजपा पार्षद विकास कुमार, चंदन सिंह, सपा के विशाल पाल, प्रिया शुक्ला, जगत नारायण यादव तथा निर्दलीय सूर्यप्रकाश तिवारी चुने गए। सर्व समिति से चुनाव होने पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सभी को बधाई दी।

इस मौके पर सभी को भारतीय नव वर्ष, नवरात्र तथा ईद की बधाई दी गई पहली बार बैठक में आए सांसद अवधेश प्रसाद के प्रतिनिधि हामिद जाफर मीसम का स्वागत किया गया।

बैठक में सपा पार्षद रामभवन यादव समेत अधिकतर पार्षद मौजूद रहे। इस मौके पर विभागीय समितियां के गठन पर भी चर्चा की गई। इससे पूर्व भाजपा के प्रभारी विजय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का सदन में स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments