Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानुक्कड़ नाटक से महिला स्वास्थ्य और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक से महिला स्वास्थ्य और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति किया जागरूक


अयोध्या ‘स्वस्थ नारी, सशक्त समाज’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देवकाली की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. आशीष कुमार सिंह और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. चंद्रमुखी गुप्ता के मार्गदर्शन में 19 अगस्त को झुंझुनवाला पीजी कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण तथा स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक झिझक और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।

छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, स्वच्छता, संतुलित पोषण, मातृत्व देखभाल और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।


समय पर जांच से बेहतर उपचार संभव


20 अगस्त को राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ की डॉ. फराह अरशद ने स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण, जोखिम कारक, स्क्रीनिंग, नियमित जांच और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच से बीमारी की पहचान कर उपचार शुरू करने में मदद मिल सकती है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्तन कैंसर की समय रहते पहचान, जांच और उपचार के प्रति सजगता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. आशीष कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. चंद्रमुखी गुप्ता, चिकित्सक, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने अभियान में सहयोग के लिए मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ और डॉ. फराह अरशद के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments