Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी के संदेश को...

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाया घर घर

अयोध्या 4 फरवरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में अभिराम दास वार्ड तथा पुरुषोत्तम नगर वार्ड में राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने घर घर जाकर भाजपा की खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी चार्ज शीट को लोगों को दिया और उनसे भाजपा की देश विरोधी नीतियों के विरुद्ध जागरुक करने का प्रयास किया गया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहां निचले स्तर तक भाजपा की जन विरोधी नीतियों और महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शैलेंद्र मणि पांडे , पूर्व जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा , श्री निवास शास्त्री , डीएन वर्मा डीएन वर्मा, प्रमिला राजपूत, कंचन दुबे, कृष्ण प्रताप, चंद्र प्रकाश दुबे , अशोक यादव ,राजित राम यादव ,देव राज , अतुल , रतन , विजय विश्वकर्मा , प्रेम चन्द्र , ज्ञान प्रकाश , फिरोज अंसारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments