Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में रेडियंट अकादमी का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में रेडियंट अकादमी का शानदार प्रदर्शन

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रेडियंट अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रामनगर आलापुर निवासी शशिकांत वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा तथा उस्मापुर निवासी एजाज अख्तर की पुत्री अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं यादव चौराहा निवासी राजेश जायसवाल की पुत्री तेजस्वी जायसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा पाण्डेयपुर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार की पुत्री निवेदिता चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं और भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। तेजस्वी जायसवाल पॉलिटिकल साइंस एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप की छात्रा हैं और आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्य समेत समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version