Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराधा सर्वेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न

राधा सर्वेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न

अयोध्या। जानकी घाट स्थित राधा मोहन कुंज में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर मे श्री राधा सर्वेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्राण प्रतिष्ठा से पहले 208 ब्राह्मणों के द्वारा श्रीमद् भागवत का पाठ करवाया गया है। इस दौरान दूरदराज से आए बड़ी संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यहां कार्यक्रम 25 नवंबर से 2 दिसम्बर तक निरंतर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। वही मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा की जिसकी जानकारी देते हुए मंदिर के सेवक बालकृष्ण शरण ने बताया कि श्री राधा सर्वेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गईं है अयोध्या में राधा कृष्ण भगवान का ऐसा दर्शनीय स्थल कोई नहीं है।अ एक निंबारकी की परंपरा का कोई मंदिर नहीं था। पूजा गुरुदेव जी ने जब जगतगुरु बने थे तो उन्होंने प्रथम संकल्प यही लिया था कि अयोध्या में भी श्री राधा कृष्ण का भव्य मंदिर का निर्माण करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम के विवाह पंचमी के दिन हमारे ठाकुर जी का प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निश्चित किया गया था। जिसकी आज प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसका संस्कार चैनल पर प्रसारण लाइव हो रहा है। यह कथा पूज्य जगतगुरु निंबाड़ाचार्य पीठाधीश्वर राधा मोहन शरण देवाचार्य जी के द्वारा इस सारे कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अयोध्या के सभी संत महंत सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments