Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक महीने पयर्टको के लिए उपलब्ध रहेगी पुष्पवाटिका

एक महीने पयर्टको के लिए उपलब्ध रहेगी पुष्पवाटिका

अयोध्या। रामनगरी में सरयू नदी के किनारे बन रही पुष्पवाटिका का अयोध्यावासियो के साथ साथ पर्यटक भी जल्द आनंद उठा सकेगे। जिसका निर्माण गार्डन ग्लोरी इंडिया ऑफ दिल्ली की कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। इस पुष्पवाटिका का पूरा निर्माण दिल्ली की कम्पनी के सीईओ कौशलेन्द्र अग्रवाल के द्वारा बनाया जा रहा है।
कौशलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वाटिका का सौंदर्यकरण कार्य जारी है। लगभग 1 महीने के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा। इसमे मौसमी फूलों से शुरुआत किया गया है। आगे इसे पुष्पवाटिका में कन्वर्ट किया जाएगा। विभिन्न तरीके की प्रजातियां रहेंगी, जिससे अयोध्या में आने वाले पर्यटकों को कुछ अलग तरीके की चीजें मिले जो बाकी प्रदेशों में न मिल रही हो। यहां पर पानी, शौचालय की व्यवस्था होगी। जिसमे खान पान की व्यवस्था होगी। अगर कोई भगवान राम के दर्शन करने के लिए आया है तो कुछ समय सरयू के किनारे व्यतीत करें। नगर निगम के अपर आयुक्त सुमित का कहना है कि इस पुष्प वाटिका का गार्डन ग्लोरी इंडिया ऑफ दिल्ली की कम्पनी के द्वारा इसका सौंदर्यकरण किया जा रहा है। जिसमें सेल्फी पॉइंट के साथ-साथ और भी हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस वाटिका में अच्छे पौधे जो देश विदेश में कभी देखे नहीं गए होंगे, यहां पर उस तरह के पौधे लगाए गए हैं। जो आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस वाटिको को लगभग डेढ़ एकड़ मे बनाया जा रहा है अभी आगे और बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments