Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण


अंबेडकर नगर।  पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। बौद्ध अरविंद सिंह पटेल द्वारा जिला अस्पताल में जनरल वार्ड, डायलिसिस वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष,एक्स-रे कक्ष तथा एम0सी0एच0विंग0 इमरजेंसी वार्ड तथा आपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा भर्ती मरीजों से दवाओं के बारे में तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा गया।मरीजों से पूछा गया कि  चिकित्सक द्वारा दवा बाहर से मंगाया जाता हैं या अस्पताल से उपलब्ध कराया जाता है। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि सभी दवाएं अस्पताल में ही मिलती है। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments