Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के साथ छिनैती

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के साथ छिनैती

अम्बेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के साथ छिनैती का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित पांडेय ने बताया कि वह किसी आवश्यक कार्य से परिवार के साथ अकबरपुर गए हुए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने पहले तो कार में बैठी महिलाओं को लेकर हूटिंग किया गया जिसका विरोध पीड़ित द्वारा किया गया जो बदमाशों को रास नही आया। चंदैनी पेट्रोल पम्प पार करने के बाद जिसे पीड़ित बेलांगर स्थित बीज गोदाम के पास पहुंचा तो उसे उक्त बदमाशों ने घेर लिया और हाथापाई पर उतारू हो गए। जिस दौरान पीड़ित की मोबाईल टूट गई और आरोप है कि शर्ट की जेब में कुछ रुपये थे वह भी छीन लिया गया। पीड़ित ने इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष को किसी तरह सूचित किया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। मामले में अग्रिम जांच उप निरीक्षक जय सिंह को सौंपी गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments