Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयूपीएससी में पुरु दुबे का चयन, चौथे प्रयास में हासिल की ऑल...

यूपीएससी में पुरु दुबे का चयन, चौथे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 86वीं रैंक


अम्बेडकर नगर। जनपद के महरुआ गोला निवासी पुरु दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 86वीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों व क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।

पुरु दुबे, संजय दुबे के पुत्र हैं। उनके पिता सिद्धार्थनगर जनपद में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है और लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।

पुरु दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से प्राप्त की, जहां से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने बीएचयू (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।

परिजनों और शुभचिंतकों ने पुरु की इस सफलता को जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी नई प्रेरणा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments