Thursday, April 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, टैंट गिरे, पेड़ धराशायी; गर्मी से मिली राहत

आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, टैंट गिरे, पेड़ धराशायी; गर्मी से मिली राहत


जलालपुर अंबेडकर नगर। बुधवार शाम अचानक बदले मौसम ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं तेज आंधी-तूफान ने शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर टैंट-पंडाल उड़ गए, पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन व विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।

तेज हवाओं के चलते नगर स्थित नरेंद्र इंटर कॉलेज में प्रस्तावित कवि सम्मेलन व मुशायरे के लिए लगाया गया टैंट गिर गया, जिससे कार्यक्रम बाधित हो गया। नगर पालिका के पास खड़ा पानी का टैंकर भी तेज हवा के झोंकों में पलट गया।

इसी तरह जीजीआईसी इंटर कॉलेज के समीप एक विशाल पेड़ धराशायी हो गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। मालीपुर थाना क्षेत्र के हरिपालपुर गांव में भी आंधी का असर देखने को मिला, जहां खजूर का पेड़ गिरने से राजेंद्र प्रसाद तिवारी की दुधारू गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

शादी-विवाह के मौसम के चलते जगह-जगह लगे पंडाल और टैंट भी आंधी की चपेट में आकर गिर गए, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति भी बाधित रही।

हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments