Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिशासी अभियंता के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरूकता उपभोक्ता रैली

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरूकता उपभोक्ता रैली


आलापुर अंबेडकर नगर। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार को उपखंड अधिकारी सत्यनारायन थारू एवं बिजली उपकेंद्र अवर अभियंता तेंदुआईकलां के नेतृत्व में देवरिया,राजेसुल्तानपुर सहित कई बाजारों में जनजागरूकता उपभोक्ता रैली निकाली गई । जनजागरूकता उपभोक्ता रैली के माध्यम से उपभोक्ताओं एवं आम जनमानस को जागरुक करते हुए एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।

अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव ने बताया कि शासन द्वारा विद्युत विभाग में एकमुश्त समाधान योजना का प्रथम चरण 15 दिसंबर दिन रविवार से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। अधिशासी अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से प्रथम चरण में ही एक मुश्तसमाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की है। श्री यादव ने बताया कि घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं के लिए जिनका पांच हजार तक बिजली बकाया है ऐसे उपभोक्ताओं के लिए शत प्रतिशत की छूट निर्धारित की गई है तथा जिनका बकाया 5000 रुपए से ज्यादा है उनको 60 प्रतिशत तक की छूट शासन द्वारा निर्धारित की गई है। वहीं पर कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत एकमुश्त भुगतान करने पर 60 प्रतिशत तथा किश्तों में भुगतान करने पर 50 प्रतिशत की छूट शासन द्वारा निर्धारित की गई है। उपखंड अधिकारी ने बिजली बकाया उपभोक्ताओं से शासन की इस महत्वपूर्ण एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments