Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकारी जमीन को प्रॉपर्टी डीलर ने बेचा, 20 परिवारों को लगाया 2...

सरकारी जमीन को प्रॉपर्टी डीलर ने बेचा, 20 परिवारों को लगाया 2 करोड़ लेकर लगाया चूना


अयोध्या। रामनगरी में जमीन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें कथित प्रॉपर्टी डीलर द्वारा करीब 20 परिवारों से लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित पराग डेयरी के पीछे की जमीन को लेकर यह विवाद सामने आया है।



आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ताज मोहम्मद ने सरकारी नजूल भूमि को अपनी पैतृक संपत्ति बताकर करीब 20 लोगों को प्लॉट बेच दिए। प्रत्येक व्यक्ति से लगभग 10-10 लाख रुपये लेकर कुल करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर उन्हें भरोसे में लिया और जमीन को वैध बताते हुए बिक्री कर दी।

जमीन खरीदने के बाद लोगों ने वहां मकान निर्माण शुरू कर दिया और लाखों रुपये निर्माण कार्य में भी खर्च कर दिए। इसी दौरान नजूल विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई का विरोध करते हुए कई पीड़ित बुलडोजर के सामने लेट गए।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और सभी पीड़ितों से जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments