Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि से लेकर जयंती तक कार्यक्रमों का होगा...

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि से लेकर जयंती तक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अयोध्या। सपा नता डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर साप्ताहिक सेवा माह कार्यक्रम की शुरुआत करने का संकल्प लिया है। प्रथम पुण्यतिथि 10 अक्टूबर से प्रारंभ होकर उनकी जयंती 22 नवम्बर तक अयोध्या में प्रमुख जगहों पर मनाई जाएगी।
डॉ आशीष पाण्डेय दीपू का कहना है कि नेता जी ने अपना पूरा जीवन जरूतमंदो की मदद में समर्पित कर दिया था वो सदैव युवा पीढ़ी से कहते थे कि भूखों को भोजन करना और जरूरतमंदों की मदद करना यही समाजवादियों की पहचान है। नेता जी के पढ़ाए हुए उसी पाठ को हम सभी समाजवादी नौजवान आत्मसात करते हुए सदैव जरूरतमंदों की मदद में तत्पर रहते है। नेता जी के कि दी हुईं इसी शिक्षा को और बताए हुए मार्ग पर हम लोग निरंतर आगे बढ़ने के लिए कटिबद्ध है। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने बताया कि जरूतमंदों की सेवा के इसी संकल्प को लेकर नेता जी के साथी रहे और अयोध्या से 2 बार विधायक रहे जय शंकर पाण्डेय के संयोजन में नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि से नेता जी की जयंती तक साप्ताहिक सेवा माह के ये कार्यक्रम अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments