Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम


◆ बच्चों ने काटा केक, मसडा बड़ौदा बैक ने शिक्षकों को किया सम्मानित


 किछौछा अम्बेडकर नगर। गुरु शिष्य परम्परा का निर्वाहन करते हुए क्षेत्र में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालयो में शिक्षक दिवस को मनाने की धूम रही।उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।  शिक्षक दिवस के अवसर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मसडा मोहन पुर के शाखा प्रमुख शैलेश कुमार प्रजापति, उप शाखा प्रमुख प्रशांत श्रीवास्तव, कैशियर रामकिशन मौर्य तथा ओंकार आदि ने बीबीपुर विद्यालय में पहुंचकर  डायरी ,कलाम , विजिटिंग कार्ड देकर शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य परिषदीय, माध्यमिक वा कालेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान  शिक्षक आजाद दीपक मौर्य ,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर लालजी यादव ,सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर जितेंद्र कुमार पटेल, सहायक अध्यापक संगठन कुमार वर्मा, अनुदेशक सलमान हैदर, सहायक अध्यापक राजेश कुमार चौधरी सहायक अध्यापक  प्रधान दुर्ग विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments