Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

अयोध्या । लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व महामंत्री स्वर्गीय विनोद त्रिपाठी छात्र नेता गौरव सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर 11 दिसम्बर को सुरवारा गुलजार पांडे का पुरवा बारुण मिल्कीपुर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा।

सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की महामंत्री सुधा सिंह ने बताया कि इस बार छात्रनेताओं की 15वीं पुण्यतिथि है। पहली बार स्वर्गीय विनोद त्रिपाठी जी के पैतृक गांव में उनके समाधि स्थल पर आयोजित होगी। कार्यक्रम के बारे में उन्होने बताया कि प्रातः 10ः00 से 12ः00 तक सुंदरकांड का आयोजन होगा तत्पश्चात हवन एवं समापन लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरण के साथ होगा। जरूरतमंद कंबल लाभार्थियों के चिन्हाकन में मिल्कीपुर सोनीहवा के लल्लन दुबे गुधवारा के गुड्डू सिंह जगमोहन पलिया के विजय सिंह के मीठेगांव के अनिल सिंह सुरवारा के विनय सिंह कर्मदांडा के रिंकू ने अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments