Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर विधानसभा में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

मिल्कीपुर विधानसभा में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

अयोध्या। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मिल्कीपुर विधानसभा के नरियादा भादा बूथ नम्बर 182 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घर घर सम्पर्क करके मिट्टी का संग्रह किया। सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के बारें में जानकारी दी गयी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान हमारे भीतर राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव समाहित करता है। भाजपा प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित करके उन्हें इस अभियान से जोड़ रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के विचारों को आत्मसात करते हुए हम उनके सपनों के भारत निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति के योगदान का संकल्प अभियान के दौरान ले रहे है।
उन्होने कहा कि आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली देश के रुप में हो रही है। देश में युवाओं को नए अवसर मिले है। किसान समृद्ध हुए है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किये है। आज भारत दुनिया के कई देशों के लिए पथ प्रदर्शक बना हुआ है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments