Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृष्ण मोहन दास जी महाराज की चौदहवी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

कृष्ण मोहन दास जी महाराज की चौदहवी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

अयोध्या। रामघाट स्थित श्री चंद्रद्वितेशवर नाथ महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुदेव भगवान स्वर्गीय श्री 1008 कृष्ण मोहन दास जी महाराज की चौदहवी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। सुबह भजन और सुंदरकांड के साथ गुरुदेव भगवान का पूजन किया गया। मंदिर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। पुण्यतिथि के अवसर पर काफी संख्या में संत-महंत, भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत रवींद्र दास महाराज द्वारा संत-महंत और विशिष्टजनों का स्वागत-सत्कार किया गया।
मंदिर के महंत रवींद्र दास महाराज ने बताया कि हमारे गुरु जी की चौदहवी पुण्यतिथि थीं। आज के दिन हमारे गुरुदेव जी का साकेतवास हो गया था जिसके उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अयोध्या के वरिष्ठ संतो और महात्माओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुजराती मंदिर महंत बलराम शरण, शनि संकटमोचन मंदिर महंत पं. लल्लन तिवारी, महंत अवधेश दास शास्त्री, संतदास, अभय कुमार शर्मा, ब्रजनंदन सिंह, गणेश शर्मा, रामनरेश पांडेय, राजकुमार सिंह, गुल्लू सिंह, चंद्रहास दीक्षित, रविशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments