Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रो0 गंगा राम मिश्र भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स के बने विभागाध्यक्ष

प्रो0 गंगा राम मिश्र भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स के बने विभागाध्यक्ष

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रो0 गंगा राम मिश्र को विभागाध्यक्ष निुयक्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो0 अनुपम श्रीवास्तव की 01 जुलाई को अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर शैक्षणिक चक्रानुक्रम में कुलपति प्रो0 गोयल ने प्रो0 मिश्र के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अन्य कोई आदेश निर्गत होने तक भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया।
बताते चले कि प्रो0 मिश्र के राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में लगभग नब्बे शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके है। इसके अतिरिक्त उनकी ग्यारह पुस्तकों में अध्याय का प्रकाशन हुआ है। 40 से अधिक पाठ्यक्रम का निर्माण, संकाय विकास कार्यक्रम, कार्यशाला एवं संगोष्ठी में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही प्रो0 मिश्र इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार व राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान गोरखपुर तथा लखनऊ केन्द्र के उप शैक्षणिक सलाहाकर समिति के सदस्य है। प्रो0 गंगाराम मिश्र ने इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स, लखनऊ केन्द्र के कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा प्रो0 मिश्र विभिन्न विश्वविद्यालयों के अध्ययन बोर्ड के सदस्य हैं और उनकी शोध परियोजनाओं को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। वे कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के समीक्षक के रूप में भी सक्रिय रहे है। प्रो0 मिश्र के विभागाध्यक्ष बनाये जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments