Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामाध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय विचार गोष्ठी एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नीरज पवार एवं संचालन शिव बहादुर यादव ने किया। इस मौके पर सम्मेलन को आधा दर्जन से अधिक वक्ताओं ने संगठन की मजबूती को बढ़ाने की बात कही।
जिला अध्यक्ष अवधेश प्रताप शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की जो समस्याएं हैं। उन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और शासन से मांग की गई है कि समस्याओं का जल्द से जल्द विस्तार हो और साथ ही साथ जो शिक्षक पदोन्नति के लायक है। उनको तत्काल पदोन्नति दिया जाए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मुख्य संयोजक आशीष श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री एवं अवधेश प्रताप शुक्ला, जिला मंत्री देश दीपांकर श्रीवास्तव अयोध्या की उपस्थिति में हुआ। अध्यक्ष नयाय समिति विजय प्रकाश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संरक्षक सलाहकार देवेंद्र कुमार सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव, अध्यक्ष न्याय समिति विजय प्रकाश मिश्रा, सलाहकार देवेंद्र कुमार सारस्वत, शिवलाल, सरिता, देवनारायण तिवारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments