Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, उप जिलाधिकारी ने भेजवाया थाने

प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, उप जिलाधिकारी ने भेजवाया थाने


जलालपुर अंबेडकर नगर। बैंक में बंधक भूमि को  मुक्त करने आए किसान के पुत्र से माल बाबू के कार्यालय में मौजूद प्राइवेट कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत उप जिलाधिकारी से किए जाने पर कार्यवाही करते हुए प्राइवेट कर्मचारी को कोतवाली भेज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के इस कार्यवाही से अफरा तफरी मच गयी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अमदही गाँव निवासी गौरव मौर्य बंधक भूमि को बंधक मुक्त करने के लिए तहसील में माल बाबू के पास गया जहां एक प्राइवेट कर्मचारी ने तीन सौ रुपए  की मांग की । गौरव ने इसकी शिकायत उप जिला अधिकारी से किया, त्वरित कार्यवाही करते हुए उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने रिश्वत मांगने वाले प्राइवेट कर्मचारी को अपने गार्ड व वाहन से कोतवाली भेज दिया।  गौरव इस समय दिल्ली में  तैयारी कर रहा है जो पीसीएस परीक्षा देने के लिए घर आया हुआ था पिता के कहने पर वह बैंक में बंधक भूमि को बंधक मुक्त करने के लिए तहसील में आया था जिसके साथ यह घटना हुई। इस संबंध में उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने बताया की तहसील में किसी भी प्राइवेट  से कार्य नहीं करवाया जा रही है मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments