Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव की तैयारियों का प्रमुख सचिव पर्यटन ने किया औचक निरीक्षण

दीपोत्सव की तैयारियों का प्रमुख सचिव पर्यटन ने किया औचक निरीक्षण


अयोध्या। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने मण्डलायुक्त राजेश कुमार व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के साथ दीपोत्सव 2025 की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में रामकथा पार्क व हेलीपैड स्थल का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद राम की पैडी पर विजिटर गैलरी/सेल्फी प्वाइंट व पर्यटन सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। परियोजना स्थल पर स्तंभ, स्टेज, स्टेप, पाथवे, प्लेटफार्म पर पत्थर लगाने, 2 स्टोन दीया और 2 स्टोन प्लान्टर के कार्य प्रगति पर थे। आगामी दीपोत्सव से पहले सभी कार्य दिनांक 30 सितम्बर तक मानक अनुरूप पूरा करने और एकत्रित मलबा हटाने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाथवे, आरती स्थल, छतरी में फ्लोरिंग व स्टेप पर पत्थर लगाने के कार्य प्रगति पर पाए गए। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि नया घाट से सिंचाई पंप हाउस तक आरती स्थल के वीआईपी पवेलियन का कार्य समेत सभी कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी, परियोजना प्रबंधक, सहायक परियोजना प्रबंधक, अवर अभियंता और संबंधित फर्म के इंजीनियर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments