Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रमुख सचिव ने नगर विकास की परखी व्यवस्थाएं

प्रमुख सचिव ने नगर विकास की परखी व्यवस्थाएं


◆ निषादराज गुहा आश्रय स्थल व कल्याण मंडप को संचालित करने के दिये निर्देश


अयोध्या। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात व सचिव अनुज झा शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने दोनों ने संयुक्त रूप से वैश्विक नगरोदय योजनान्तर्गत कन्वेशन सेंटर, रायबरेली रोड पर स्थित नवनिर्मित कल्याण मण्डप, अयोध्या धाम स्थित निषादराज गुहा आश्रय स्थल, जलकल अमानीगंज परिसर में बने 24×7 जलापूर्ति परियोजना का निरीक्षण किया। साथ ही कार्य की प्रगति में गति लाए जाने व शेष कार्य मार्च तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कल्याण मण्डप में शेष कार्य पूर्ण कराते हुए आगामी महाकुम्भ 2025 को लेकर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ यथा शीघ्र संचालित कराये जाने के निर्देश दिए। महाकुंभ के दृष्टिगत अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को शीत ऋतु में ठंड से बचाव के लिए निषादराज गुहा स्थाई आश्रय स्थल पर आवश्यकतानुसार क्षमता बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नगर विकास विभाग की परियोजना मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अन्तर्गत कन्वेन्शन सेन्टर, स्पोर्ट काम्प्लेक्स, अयोध्या अर्बन कल्चरल सेन्टर इत्यादि के सम्बन्ध में रायबरेली रोड पर, नगर निगम कार्यालय भवन, आदि स्थलों पर स्थल उपलब्धता हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त नगर निगम के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

     प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने आगामी महाकुम्भ 2025 के सम्बन्ध में समीक्षा की। इस दौरान निगम द्वारा कराये जा रहे साफ-सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रशंसा की गयी। महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत निगम द्वारा बनाए गये आश्रय स्थल सम्बन्धी व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, दर्शन सम्बन्धी व्यवस्था एवं अन्य निगम द्वारा प्रदत्त की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभियंताओं से परियोजना की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

नगर विकास विभाग की योजनाओं के संबंध में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी से भी वार्ता की गई । श्री रामजन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रमुख सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि अयोध्या प्राचीन आध्यात्मिक धार्मिक नगरी है, वर्तमान में कुंभ मेले के दृष्टिगत लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन परंपरागत रूप से अयोध्या में होता है, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके अतिरिक्त अयोध्या को वैश्विक नगरी के रूप में विकसित किए जाने हेतु राज्स स्मार्ट सिटी मिशन एवं वैश्विक नगर योजना एवं अन्य नगर विकास विभाग की परियोजनाओं के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव द्वारा नगर निगम कार्यालय को हैरिटेज सेन्टर बनाए जाने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ऋतु सुहास, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, सुमित कुमार, अनिल कुमार सिंह, वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य अभियंता पुनीत झा, सहायक नगर आयुक्त अशोक गुप्ता, गुरु प्रसाद पाण्डेय एवं सौरभ नाथ व अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments