Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता रूदौली का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता रूदौली का हुआ उद्घाटन


अयोध्या। ब्लाक स्तरीय प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता हिन्दु इंटर कालेज रूदौली में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्जवलन तथा झंडारोहण कर किया। खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति तथा स्थानीय लोगों द्वारा स्मृति चिन्ह व मार्ल्यापर्ण कर पूर्व सांसद का स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद ने कहा कि खेल को दिनचर्या में शामिल करने से अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। खेलों में भाग लेने से न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ती है बल्कि खेल के मैदान से परे भी ज़रूरी जीवन कौशल विकसित होते हैं। खेलों के ज़रिए युवा चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ता, समय प्रबंधन और लचीलापन का महत्व सीखते हैं। खेल में व्यक्ति का शरीर व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते है। खेल भावना के साथ खिलाडियों में टीम वर्क का भाव जाग्रत होता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। जिससे अब युवा खेलों को कैरियर के रूप में ले रहे है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रुदौली सर्वजीत सिंह, राम केवल लोधी, अशोक कसौधन, राम मिलन लोधी, शिव गोविंद पांडे, सुधीर गुप्ता, रामदीन वर्मा, शुभम तिवारी, मृतुंजय त्रिपाठी, राजेश रावत, पवन लोधी, मुन्ना सिंह, शिवानंद मिश्रा, पुत्तन सिंह, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामप्रिय सिंह, राम उजागिर वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments