Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभिन्न बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात

विभिन्न बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात


अंबेडकर नगर। जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 115वीं मन की बात कार्यक्रम को विधान सभा क्षेत्र कटेहरी की बूथों पर प्रदेश के कैबिनेट कटेहरी उप चुनाव के प्रभारी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान सभा क्षेत्र कटेहरी के प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,विधान सभा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने बूथों पर सुनते हुए बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक किया।

    जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की चनहा पकड़ी में बूथ संख्या 128,129 में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,ग्राम प्रधान केशव राम राजभर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पन्ना प्रमुखों एवं बूथ समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती 31अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भगवान विरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर से जयंती वर्ष शुरू होगा। कहा कि साहस और दूर दृष्टि पर दोनों नायकों की चर्चा किया। बूथ के कार्यकर्ता बैठक में कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब समाज के चहुमुखी उन्नयन के लिए बहुत तेजी से कर कर रही है। कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में धर्म राज निषाद की जीत विकास की गारंटी देता है।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की मंशापुर मीरपुर बूथ संख्या 212 पर बूथ अध्यक्ष अनिल सिंह, शत्रुघ्न सिंह के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनकर और बूथ की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एनिमेशन और गेमिंग में क्रांति की राह पर है।भारत के गेमिंग स्पेस का भी विस्तार हो रहा है। भारत के गेम्स पूरी दुनिया में फेमस हो रहे हैं। उन्होंने आत्म निर्भर भारत पर बात करते हुए कहा कि आत्म निर्भरता हमारी पालिसी ही नहीं पेंशन बन चुका है।

      भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी एवं विधान सभा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने केदार नगर मण्डल की मीरपुर बाभनपुर में मन की बात कार्यक्रमआदित्य शुक्ल, रणजीत वर्मा,अंकित पाण्डेय, लवकुश तिवारी, अमित तिवारी के साथ सुनने के बाद बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक में कहा कि भाजपा के सरल, सौम्य,सुलभ और लोक प्रिय प्रत्याशी धर्म राज निषाद को कटेहरी विधान क्षेत्र की जनता इस बार चुनाव जितवा कर इतिहास रचने वाली है।धर्म राज निषाद चुनाव जीत कर विधान सभा क्षेत्र में विकास की आंधी लेकर आएंगे।

       मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद भाजपा रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,जान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि ने सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments