Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री की मन के बात का 100वां...

सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री की मन के बात का 100वां एपिसोड


अयोध्या। प्रधानमंत्री की मन की बात के 100 वें एपिसोड को जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सभी वार्डो में लोगों ने सुना। सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में शंकरगढ़ बाजार में, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सरदार भगत सिंह वार्ड में, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अशोक सिंघल वार्ड में, महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने हांसापुर, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह नगर पंचायत खिरौनी के ग्राम बिसुनपुर, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने छोटी देवकाली वार्ड, जिपसं इंद्रभान सिंह ने हरीपुर जलालाबाद, ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुना।



इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रनिमार्ण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। देश हित के अभियानों को गति प्रदान करना तथा राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने मनन व चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है। यह जनता की सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है।



प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मनकी बात को मिल रहा ऐतिहासिक सपोर्ट शक्तिशाली और निर्णायक नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। इससे नागरिकों से प्रधानमंत्री की सीधी बात होती है तथा उनका मार्गदर्शन होता है। भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवेदनशील, दूरदर्शी व सशक्त नेता की छवि जनजन तक पहुंची है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कई समाजिक अभियानों को गति प्रदान की है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता को उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments