Monday, July 20, 2026
HomeNewsट्रस्ट के निमंत्रण पत्र को प्रधानमंत्री ने किया स्वीकार, 22 जनवरी को...

ट्रस्ट के निमंत्रण पत्र को प्रधानमंत्री ने किया स्वीकार, 22 जनवरी को होगी राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा


◆  देश भर के चार हजार संत, 2500 वीवीआईपी रहेंगे मौजूद


◆ ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री से किया मुलाकात, सौपा निमंत्रण पत्र


अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्हें रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को आमंत्रित किया। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। उक्त जानकारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने दिया।



उन्होने बताया कि राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस दिन उपस्थित रहेंगे। देश के चार हजार संत एवं 2500 वीवीआईपी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे।

उन्होने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज पेजावर मठ ,उडुपी, कर्नाटक, स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज पुणे, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा जी के प्रधानमंत्री से मुलाकात किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments