Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारुदौली में हुई सड़क दुघर्टना में पीड़ित परिवार से मिले निषाद समाज...

रुदौली में हुई सड़क दुघर्टना में पीड़ित परिवार से मिले निषाद समाज के अध्यक्ष

अयोध्या। जिले के रुदौली क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा मे नेशनल हाईवे 27 पर हुई दुर्घटना में निषाद समाज की दो युवतियां की हुई मौत पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार से मिले और रिकाबगंज चौकी पहुंचकर शवों के पंचनामें की कार्यवाही भी कराई।इस दौरान अध्यक्ष संतोष निषाद ने बताया कि यह दुखद घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरा निषाद समाज इस घटना से दुखी है। मृतक परिवार के साथ मेरी और निषाद समाज की पूरी संवेदना है। जरूरत पड़ने पर मृतक के परिवार वालों को समाज की ओर से आर्थिक मदद भी दी जाएगी।वहीं निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ विजय निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस घटना का संज्ञान लिया है शासन प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार वालों को सभी प्रकार की मदद दिलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments