Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरकोटे पर रामायण के प्रसंगों की झांकियों पर लगने वाली मूर्तियों का...

परकोटे पर रामायण के प्रसंगों की झांकियों पर लगने वाली मूर्तियों का प्रस्तुत किया माडल

अयोध्या। राममंदिर के परकोटे में रामायण के प्रसंगो पर आधारित झांकियो का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। इन झांकियों के लिए दो मूर्तिकारों ने अपने माडल को ट्रस्ट के सामने प्रस्तुत किया है। जिसमें एक महाराष्ट्र तथा दूसरा गुड़गांव का बताया जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी रामजन्मभूमि ट्रस्ट का निर्णय लिया जाना बाकी है।
महाराष्ट्र से अयोध्या आये मूर्तिकार प्रमोद कामले ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर लगने वाली मूर्तियों के लिए माडल दिया गया था। उसी को लेकर अयोध्या आया हूं। आगे जैसे भी सूचना मिलेगी कि किस तरह मूर्ति बननी है। आगे जैसे ही हमें चित्र प्राप्त होंगे उसी के आधार पर मूर्ति का निर्माण किया जायेगा। यह मूर्तिया पत्थर पर बनेगी। इसका माडल बनाने के लिए हम आये है। इतने अद्भुत मंदिर में हमारे कला की जो सेवा करने का अवसर हमें मिला है इसके लिए हम अपने को धन्य मानते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments