Wednesday, June 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने की तैयारी, पोस्ट ऑफिस से रामजन्मभूमि तक...

रामपथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने की तैयारी, पोस्ट ऑफिस से रामजन्मभूमि तक बनेगा नो वेंडिंग जोन


अयोध्या। रामनगरी की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि रामपथ पर पोस्ट ऑफिस से लेकर श्रीरामजन्मभूमि तक के मार्ग को ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले इस क्षेत्र में पटरी पर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में धर्मपथ और सूर्यकुंड समेत अन्य स्थानों पर व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्णय लिया गया, ताकि छोटे व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

पीआरओ मुकेश पाण्डेय ने बताया कि कार्यकारिणी ने नाका स्थित आबकारी भवन के सामने हनुमान मंदिर के पास संचालित मांस की दुकान को हटाने का निर्देश भी दिया। वहीं नगर निगम की दुकानों के किराए का पुनर्मूल्यांकन, 50 नई दुकानों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने तथा लता चौक के निकट 15 नई दुकानों के निर्माण का निर्णय लिया गया।

स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लापरवाही बरतने वाली संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का फैसला लिया गया। साथ ही मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण कर शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने तथा तालाबों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


नगर निगम कार्यकारिणी बैठक के प्रमुख निर्णय


🔹 रामपथ पर नो वेंडिंग जोन
पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक रामपथ के हिस्से को ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित किया जाएगा। इसके लिए पहले पटरी दुकानदारों का सर्वे होगा।

🔹 नए वेंडिंग जोन विकसित होंगे
धर्मपथ, सूर्यकुंड समेत चयनित स्थानों पर व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।

🔹 मांस की दुकान हटाने का निर्देश
नाका स्थित आबकारी भवन के सामने हनुमान मंदिर के पास संचालित मांस की दुकान हटाई जाएगी।

🔹 नगर निगम दुकानों का पुनर्मूल्यांकन
नगर निगम की दुकानों के किराए का पुनर्मूल्यांकन कराया जाएगा।

🔹 50 नई दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव
नगर निगम की 50 नई दुकानों के निर्माण के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

🔹 लता चौक पर 15 नई दुकानें
लता चौक के निकट 15 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

🔹 पीडब्ल्यूडी नियमों से टेंडरिंग
निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में पीडब्ल्यूडी की व्यवस्था लागू होगी।

🔹 स्वच्छता अभियान की सराहना
‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ अभियान की सफलता पर महापौर और नगर निगम टीम को बधाई दी गई।

🔹 सफाई कर्मियों का री-शेड्यूल
सफाई कर्मचारियों की अनियमितता दूर करने के लिए नया कार्य निर्धारण (री-शेड्यूलिंग) किया जाएगा।

🔹 पिरखौली एमआरएफ सेंटर चालू होगा
पिरखौली में निर्मित एमआरएफ (कूड़ा प्रसंस्करण) सेंटर को संचालित करने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

🔹 लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई
सफाई कार्य से जुड़ी संस्थाओं के बिल भुगतान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

🔹 डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली संस्था पर कार्रवाई
असंतोषजनक कार्यप्रणाली के कारण संबंधित संस्था के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

🔹 नगर निगम भूमि की पैमाइश बैरिकेडिंग
विस्तारित क्षेत्र में नगर निगम को प्राप्त भूमि की पैमाइश कराकर उसकी बैरिकेडिंग कराई जाएगी।

🔹 मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण
500 वर्गमीटर से लेकर एक एकड़ से अधिक भूमि पर मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण किया जाएगा।

🔹 तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना
नगर क्षेत्र के तालाबों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments