Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर डेकोरेटिव लाइटिंग की तैयारी, 3015 पोल्स पर...

14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर डेकोरेटिव लाइटिंग की तैयारी, 3015 पोल्स पर लगेंगी लाइट्स

0

अयोध्या। निर्माणाधीन 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से पूरे मार्ग पर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाएगी।

14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। लगभग 40 से 45 किलोमीटर लंबा यह मार्ग सरयू नदी के आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरता है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद परिक्रमा करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है, विशेषकर कार्तिक मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वर्तमान में परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है और इसे फोर-लेन स्वरूप दिया जा रहा है।

विभागीय जानकारी के अनुसार मीडियन में 1005 तथा फुटपाथ पर 2010 पोल्स पर डेकोरेटिव एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। कुछ स्थानों पर पोल और लाइट्स लगाने का कार्य शुरू भी हो चुका है।

लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अधिशासी अभियंता सत्य पाल सिंह ने बताया कि पूरी परिक्रमा मार्ग पर ऊर्जा-कुशल एलईडी आधारित लाइटिंग लगाई जा रही है। इसका उद्देश्य मार्ग को रात में भी सुरक्षित और सुगम बनाना है। पूर्व में अपर्याप्त रोशनी के कारण श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था से रात्रिकालीन परिक्रमा में सुविधा मिलेगी।

परिक्रमा मार्ग के विकास कार्यों में सड़क चौड़ीकरण के साथ शौचालय, विश्राम स्थल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी प्रावधान किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लाइटिंग व्यवस्था पूरी होने के बाद मार्ग पर आवागमन अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित हो सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version