Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 10 केंद्रों पर 14 व 15...

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 10 केंद्रों पर 14 व 15 मार्च को होगी परीक्षा

0
1
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिक तैनाती और अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 14 और 15 मार्च को 10 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और सहायक कक्ष निरीक्षक सहित पर्याप्त कार्मिक लगाए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन जांच, पर्याप्त पुलिस बल, पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन व बैग रखने के लिए अलग क्लॉक रूम की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सभी कार्मिकों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की जांच पूरी सतर्कता के साथ की जाए।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने बताया कि परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here