Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां तेज, प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट करेगा बृहद...

ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां तेज, प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट करेगा बृहद लंगर का आयोजन

0
ayodhya samachar

बसखारी अंबेडकर नगर।  आगामी 26 अगस्त को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान धार्मिक कार्यक्रम, नात-ओ-मनकबत और तकरीरों के आयोजन के साथ जगह-जगह लंगर के आयोजन भी किया जा रहे हैं। विगत वर्षों की भांति इस बार भी मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बृहद लंगर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियां ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शरद यादव एवं महामंत्री नदीम खान एवं कोषाध्यक्ष जावेद राइन के नेतृत्व में शुरू कर दी गई है। बसखारी जलालपुर रोड पर स्थित सना स्वीट हाउस के सामने आयोजित लंगर कार्यक्रम में जायरीनों के लिए भोजन, फल ,मिष्ठान पानी आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है।आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का भी ख्याल रखा जा रहा है।ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव व महामंत्री नदीम खान ताज होटल एवं कोषाध्यक्ष जावेद राइन ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version