Thursday, October 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुर्गा पूजा की व्यवस्थाएं पूरी, दीपोत्सव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

दुर्गा पूजा की व्यवस्थाएं पूरी, दीपोत्सव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू


अयोध्या। दुर्गा पूजा और दीपोत्सव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी करा दी गई है। वहीं, दीपोत्सव के आयोजन के लिए सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं। इसके साथ ही त्योहार के मद्देनजर आवश्यक सिविल कार्य भी पूरे करा लिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है।

दीपोत्सव की तैयारियों के तहत तेल, दीया-बाती, टेंट, पंडालों की सजावट और खान-पान सामग्री से संबंधित पांच टेंडर जारी किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त के अनुसार, इन टेंडरों की प्रक्रिया श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से कराई जा रही है। अगले एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। इसके बाद दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।

दीपोत्सव के दौरान रामनगरी में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन और सजावट की व्यवस्था की जाती है। आयोजन को लेकर संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। नगर निगम त्योहारों के दौरान शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। नगर निगम ने लोगों से दुर्गा पूजा और दीपोत्सव के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments